फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   टैक्स वसूली करने पर टोल प्लाजा पर हुई तोड़ फोड़, सिक्योरिटी मुलाजिमों ने भी की गुंडागर्दी

टैक्स वसूली करने पर टोल प्लाजा पर हुई तोड़ फोड़, सिक्योरिटी मुलाजिमों ने भी की गुंडागर्दी

Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
टैक्स वसूली करने पर टोल प्लाजा पर हुई तोड़ फोड़, सिक्योरिटी मुलाजिमों ने भी की गुंडागर्दी
टैक्स वसूली के विरोध में टोल प्लाजा पर हंगामा
विज्ञापन

हाईकोर्ट से स्टे लेने के बाद शनिवार की शाम किया था टोल प्लाजा शुरू
कई ट्रक चालक बिना टैक्स किए ही निकले, ट्रकों ने तोड़े बूम बैरियर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कपूरथला की अदालत के आदेश के बाद बंद लाडोवाल टोल प्लाजा पर शनिवार को हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद शुरू हो गया। टोल प्लाजा शुरू होने के बाद लोगों ने इसका काफी विरोध किया, लेकिन टोल प्लाजा के मुलाजिमों की गुंडागर्दी के कारण कुछ लोग टैक्स निकल गए। देर रात टैक्स के विरोध में ट्रक ड्राइवरों की मुलाजिमों के साथ काफी गहमागहमी हुई। ड्राइवरों ने टैक्स देने से मना किया तो टोल प्लाजा पर रखे सिक्योरिटी मुलाजिमों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी और दुर्व्यवहार किया। इससे गुस्साए ट्रक चालकों ने वहां काफी हंगामा किया। कुछ ड्राइवरों ने वहां तोड़ फोड़ की तो कुछ जबरदस्ती ट्रक निकाल कर ले गए। जिससे वहां लगे ऑटोमैटिक बूम बैरियर टूट गए। टोल प्लाजा के अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह कोई बात सुनने के तैयार नहीं हुए। उसके बाद टोल प्लाजा के अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद सिक्योरिटी मुलाजिमों ने लोगों और ट्रक ड्राइवरों के साथ गुंडागर्दी शुरू कर दी।

शनिवार की शाम को फिर से टैक्स वसूली करने की सूचना मिलने के बाद पहले तो लोक इंसाफ पार्टी के वर्कर वहां पहुंच गए। उन्होने टैक्स लेने का पुरजोर विरोध किया और काफी समय तक वहां से मुफ्त में गाड़ियां निकलवाते रहे। उनके जाने के बाद टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली शुरू कर दी गई। देर रात को ट्रक ड्राइवरों ने टैक्स देने से मना कर दिया। जब टोल प्लाजा अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दोबारा शुरू हो गया है तो ट्रक ड्राइवर टैक्स देने को राजी नहीं हुए। जिसके बाद वहां मौजूद सिक्योरिटी मुलाजिमों ने जबरदस्ती गाड़ियां रोक ली ताकि कोई भी गाड़ी टोल दिए बिना न गुजर सके। कुछ गाड़ियां तो निकल गई, लेकिन कुछ गाड़ी चालकों के साथ सिक्योरिटी मुलाजिमों ने गुंडागर्दी की। उनकी गाड़ी के आगे प्लास्टिक के ड्रम रख दिए। उन्होंने कुछ ड्राइवरों को गालियां तक दी और दुर्व्यवहार किया। टोल प्लाजा के मैनेजर चंचल ने बताया कि टोल प्लाजा बंद करने के कपूरथला अदालत पर हाईकोर्ट ने आदेशों पर रोक लगा दी है और हम अगले आदेश तक टोल टैक्स ले सकते हैं। नोटिस की कापी सभी बूथों पर लगा दी गई है, लेकिन कोई भी ट्रक वाला टोल टैक्स नहीं दे रहा है। कम से कम 300 से 400 ट्रक अभी तक जा चुके हैं और ट्रक चालकों की ओर से टोल प्लाजा पर लगे बैरियर तक तोड़ दिए गए। हमने पुलिस को जानकारी दी है और इनके खिलाफ शिकायत दी जाएगी। थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई तोड़ फोड़ की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed