{"_id":"5ad624da4f1c1b61098b4ffa","slug":"181523983578-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से की एक व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से की एक व्यक्ति की हत्या
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजधार हथियार से ग्रामीण की हत्या
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव बालियांवाली में घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बूटा सिंह के तौर पर हुई है। हमलावरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब बूटा सिंह अपने घर पर अकेला था । घटना के बारे में सूचना मिलने पर पहुंची थाना बालियांवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई चमकौर सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
थाना बालियांवाली प्रभारी संदीप सिंह भाटी ने बताया कि बूटा सिंह का घर गांव के बाहर ढाहणी में था । उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल रात को बूटा सिंह अपने घर पर अकेला था। इस दौरान रात में किसी वक्त अज्ञात व्यक्ति उसके घर में दाखिल हो गए और उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर फरार हो गए। सुबह भाई ने उसका खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। मृतक के भाई चमकौर सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस कई पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।