फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   18-year-old youth dies of drug overdose in Halwara

चिट्टे से 18 साल के युवक की मौत: अंतिम संस्कार से परिवार का इनकार, शव लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में आएंगे

Wed, 13 Aug 2025 06:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 13 Aug 2025 06:15 PM IST
सार

दो दिन से लापता युवक का शव मिला है। युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। परिवार व ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
18-year-old youth dies of drug overdose in Halwara
विरोध जताते ग्रामीण, मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के हलवारा में 18 साल के युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनप्रीत सिंह निवासी गांव गुज्जरवाल के तौर पर हुई है। युवक दो दिन से लापता था और बुधवार को उसका शव गांव के खेल स्टेडियम में मिला है। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस, जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष जताया है। परिवार का आरोप है कि सरेआम बिक रहे चिट्टे की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है। 

विज्ञापन


हलवारा के गांव गुज्जरवाल में मृतक युवक का परिवार बेटे की मौत पर इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया है। परिवार ने बेटे का संस्कार करने से भी मना कर दिया है और शव के साथ स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किए जाने वाले सरकारी समारोह में आने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


जोधां पुलिस ने फजीहत से बचने के लिए तत्काल शव का पोस्टमार्टम करवा दिया, ताकि जल्द से जल्द अंतिम सस्कार हो सके, लेकिन परिवार ने तरनप्रीत को नशा बेचने वालों की गिरफ्तारी तक अंतिम सस्कार से इनकार कर दिया है। परिवार ने गांव वासियों, पंचायत सदस्यों और किसान जत्थेबंदियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा तरनप्रीत नशा तस्करों के चंगुल में फंस कर चिट्टे का आदि हो चुका था। 11 अगस्त को घर से निकला तरनप्रीत वापस नहीं लौटा और बुधवार को उसका शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने तरनप्रीत की सभी संभावी ठिकानों पर तलाश करते हुए उक्त नशा तस्करों से भी पूछताछ की लेकिन वे साफ मुकर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जोधां थाना पुलिस को सूचना देने के बावजूद दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


सरपंच हरदीप सिंह गुजवाल, पंच बलतेज सिंह, पंच मनवीर सिंह, पंच करमजीत कौर, पंच हरसिमरन कौर, बलदीप सिंह बल्ली, पंच सतपाल कौर, रणजीत सिंह काका, बलजीत सिंह बीता, पूर्व पंच उपिंदरजीत सिंह विक्की, बाई मंजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह गुज्जरवाल, पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, जत्थेदार जगरूप सिंह, तारा सिंह गुज्जरवाल, निर्मल सिंह, भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के नेता कुलदीप सिंह सिंह गुज्जरवाल, जम्हूरी किसान सभा पंजाब के नेता हरनेक सिंह गुज्जरवाल, कमलजीत सिंह, गुरिंदर सिंह लक्की, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: 6 करोड़ का हर्जाना: पंजाबी दंपती ने किया ऐसा कांड... भरने होंगे 9 लाख 76 हजार डॉलर, कनाडा की कोर्ट का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed