फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   काम करने वाले अमित ने साथी के साथ मिल संजीव को उतारा था मौत के घाट

काम करने वाले अमित ने साथी के साथ मिल संजीव को उतारा था मौत के घाट

Fri, 17 May 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
काम करने वाले अमित ने साथी के साथ मिल संजीव को उतारा था मौत के घाट
साथ काम करने वाले ने साथी के साथ मिलकर संजीव को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन

पैसों के लेन देन के साथ और भी चल रहे थे संजीव के साथ विवाद
खरड़ के पास जा आरोपियों ने फेंक दिए मृतक संजीव के मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कारों की खरीद फरोख्त करने वाले दुगरी एमआईजी फ्लैट निवासी संजीव कुमार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पास काम करने वाले अमित ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। मालिक की हत्या करने के बाद अमित और साहिल उसकी आई-10 कार, जेवरात और पैसे लेकर फरार हो गए। जाते हुए आरोपी संजीव के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए और खरड़ के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को दुगरी फेस वन के पास नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान दुर्गा कालोनी निवासी अमित कुमार (23) और संत एन्क्लेव दुगरी निवासी साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
एडीसीपी 2 जसकिरणजीत सिंह तेजा और एसीपी साऊथ जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी अमित संजीव कुमार के साथ पास काम करता था। संजीव अमित को अपने साथ ले जाता था और कार का सौदा होने के बाद कुछ पैसे दे देता था। कुछ दिन पहले संजीव के पेटीएम से कुछ पैसे गायब हो गए थे तो उसे अमित पर शक हुआ और उसने अमित के खिलाफ शिकायत भी की थी। इसके साथ साथ अमित संजीव से इस बात की रंजिश रखता था कि संजीव ने अमित के दोस्त साहिल को कार दिलाई जो एक्सीडेंटल थी और काफी महंगी बेची। अमित को पता था कि अगर संजीव की मौत हो जाए तो उसकी कार की किस्तें नहीं देनी पड़ेंगी। संजीव ने किसी बैंक से 12 लाख का लोन लिया था। जो अमित को आशंका थी कि पैसे उसी के पास पड़े हैं। इसके बाद अमित ने साहिल के साथ मिल उसे ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।
विज्ञापन


शराब पीने के बाद धक्का दे दबाया था संजीव का गला
प्लान के मुताबिक अमित और साहिल मंगलवार शाम को संजीव के पास पहुंचे। अमित तो शराब पीता नहीं था, संजीव के साथ साहिल ने शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों में कहासुनी हुई और दोनों ने संजीव को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके बाद दोनों ने गला दबा कर संजीव को मौत के घाट उतार दिया और उसकी गाड़ी के साथ साथ सारा सामान लूट कर फरार हो गए। आरोपियों ने संजीव के पास पहने हुए उसके जेवरात भी लूट लिए। आरोपी उसका मोबाइल ले गए और खरड़ के पास जाकर मोबाइल फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन नहीं लगा तो दोस्त ने पुलिस को दी जानकारी
जब संजीव का फोन नहीं मिला तो संजीव के दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अमित के साथ उसका विवाद चल रहा था। जिसके बाद पुलिस घर पहुंची तो अंदर संजीव का शव पड़ा था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अमित और उसके दोस्त साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मृतक के मोबाइल फोन का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed