फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एटीएम से पैसे निकाल रहे व्यक्ति का पासवर्डज्ञ देखा, निकलवा लिए दस हजार

एटीएम से पैसे निकाल रहे व्यक्ति का पासवर्डज्ञ देखा, निकलवा लिए दस हजार

Thu, 04 Apr 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकाल रहे व्यक्ति का पासवर्डज्ञ देखा, निकलवा लिए दस हजार
क्रासर
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल इलाके में एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवा रहे एक व्यक्ति के खाते का पासवर्ड देख दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड धोखे से बदल लिया। इसके बाद आरोपियों ने 10 हजार रुपये निकलवा लिए। जब पीड़ित को पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बंदा बहादुर नगर कालोनी के रहने वाले मोहन निशान की शिकायत पर अमरदास कालोनी ग्यासपुर निवासी हरीश कुमार और कबीर नगर निवासी रणवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल और बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

मोहन निशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राहों रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। उसने कहा कि जब वह एटीएम ऑपरेट कर रहा था। तभी दो युवक वहां केबिन में आ गए और उन्होंने उसे जल्द रुपये निकलवाने के लिए कहा। उनका कहना था कि उन्होंने भी रुपये निकलवाने हैं। निशाद का कहना है कि तभी उन लोगों ने उसका पासवर्ड देख लिया। मोहन का कहना है कि उसके जाने के बाद उन लोगों ने उसके पासवर्ड के जरिए उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकलवा लिए। एसएमएस आने पर उन्होंने तुरंत पुलिस के पास इसकी शिकायत की। थाना जोधेवाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed