{"_id":"5c3382f0bdec2256a8715727","slug":"171546879728-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबा की गई थी दुगरी में नौकरानी की हत्या!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबा की गई थी दुगरी में नौकरानी की हत्या!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गला दबा की गई थी नौकरानी की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, स्वैब भी जांच के लिए भेजे
सीएमसी अस्पताल से फोरेंसिक एक्सपर्ट डाक्टर को भी बोर्ड में किया शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दुगरी के अर्बन स्टेट में व्यापारी के घर काम करने वाली 14 साल की नाबालिग नौकरानी की मौत फंदा लगाने से नहीं बल्कि किसी ने गला दबा कर किशोरी की हत्या कर दी और शव ऊपर बाथरूम में लटका दिया। हत्या का खुलासा मंगलवार को किशोरी के शव के पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। इसके अलावा डाक्टरों ने उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। ताकि पता चल सके कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है कि किशोरी की हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग के परिजनों की तरफ से रविवार को किसी एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम कराने की बात की। इसके बाद शव को पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में भेजने का फैसला किया गया, लेकिन परिजनों ने इसका भी विरोध किया तो पुलिस प्रशासन और सिविल अस्पताल के प्रशासन ने मीटिंग के बाद सीएमसी अस्पताल से फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाने का फैसला किया गया। सोमवार को सीएमसी अस्पताल के फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. मुकुल, सिविल अस्पताल के डॉ. मिलन वर्मा, डॉ. कुलवंत मेहता और डॉ. लवप्रीत कौर शामिल हुई। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं की बल्कि किसी ने उसका गला दबा कर हत्या की है और इसे आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को चुन्नी के सहारे लटका दिया। डाक्टरों की टीम ने नाबालिग के स्वैब भी जांच के लिए भेज दिए है। पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस की टीम ने अपनी अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि उन्हें अभी पता चला है कि नाबालिग की गला दबा कर हत्या की गई है। अभी उनके पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. गीता ने बताया कि बोर्ड की टीम ने उन्हें यहीं जानकारी दी है कि नाबालिग की मौत गला दबाने से हुई है। उसके स्वैब भी जांच के लिए भेजे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को जल्द सौंप दी जाएगी।