{"_id":"5c128afd42c7925d344df934","slug":"171544719101-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेट चाबी लगा सरिए से भरा ट्रक चोरी कर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डुप्लीकेट चाबी लगा सरिए से भरा ट्रक चोरी कर हुए फरार
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में बेचने के लिए आते समय शेरपुर चौक में पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी के सरिए से लदा ट्रक हुआ बरामद, दोनों आरोपी रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डुप्लीकेट चाबी लगाकर मंडी गोबिंदगढ़ से सरिए का भरा ट्रक चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन छह की पुलिस ने शेरपुर चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सरिए से भरा ट्रक भी बरामद कर लिया है। आरोपियाें की पहचान भामियां कलां निवासी बादल उर्फ बहादुर और चेतन आहूजा उर्फ लाडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार चौकी शेरपुर के इंचार्ज एसआई सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने शेरपुर चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपियों ने मंडी गोबिंदगढ़ से सरिए से लदा ट्रक चोरी किया है। वह लुधियाना में किसी को बेचने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को रोक लिया और काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी डुप्लीकेट चाबी के साथ ट्रक को स्टार्ट कर लेते थे और मौका मिलने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।