{"_id":"5b92b10b867a5501370eec46","slug":"171536340235-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिनों में 14 से ज्यादा वारदातें करने वाले दो स्नेचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 दिनों में 14 से ज्यादा वारदातें करने वाले दो स्नेचर गिरफ्तार
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिनों में 14 से अधिक स्नैचिंग, दो स्नेचर गिरफ्तार
14 मोबाइल फोन, लूट के मोबाइल बेचने वाला आरोपियों का तीसरा साथी भी काबू
पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं मामले, पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। 20 दिनों में स्नेचिंग की 14 से ज्यादा वारदात करने वाले स्नैचर गिरोह के दो युवकों और लूट के मोबाइल आगे बेचने वाले तीसरे साथी को गिरफ्तार किया है। स्नैचिंग करने वाले आरोपी की पहचान अक्षय शर्मा उर्फ प्रिंस और वरिंदर सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है, जबकि मोबाइल बेचने वाला धीरज कुमार है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोगों से लूटे हुए 14 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
एसीपी सिविल लाइन सरताज के सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-5 के अधीन आती चौकी बस स्टेंड के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे कालोनी के पास कुछ युवक घूम रहे हैं, जो लूटपाट करने के आदी हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी कर रेलवे कालोनी के पास से तीन युवकों को काबू कर लिया। जिसमें अक्षय और वरिंदर, जोकि स्नेचिंग की वारदातें करते हैं। जबकि तीसरा युवक धीरज है, जो लूट के मोबाइल आगे बेचता है। एसएचओ जतिंदर सिंह और एएसआई चांद मसीह का कहना है कि अक्षय और वरिंदर के खिलाफ मामला भी मामले दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुके है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने फिर से स्नैचिंग करनी शुरू कर दी।
पूरे शहर में करते थे वारदात
पुलिस का कहना है कि यू तो दोनों आरोपी चंडीगढ़ रोड इलाके के रहने वाले हैं। लेकिन, वह करीब सभी थानों के एरिया में वारदात कर चुके हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अब तक सिर्फ 14 वारदात कबूल की हैं, उनसे पूछताछ चल रही है।