फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाबा की ठगी के शिकार कारपेंटर ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान

बाबा की ठगी के शिकार कारपेंटर ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान

Tue, 05 Jun 2018 09:19 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
बाबा की ठगी के शिकार कारपेंटर ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान
बाबा से परेशान युवक ने जान दी
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घर में शांति का उपाय करने के नाम पर बाबा ने ले लिए तीन लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। घर में शांति का उपाय कराने के लिए बाबा के चक्कर फंसे युवा कारपेंटर ने मंगलवार शाम को गोनियाना रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक पहचान कमलदीप सिंह (24) के तौर पर हुई है। युवक ने मरने से पहले अपने सीने व एक बाजू पर जैतो निवासी बाबा कुलवंत सिंह को अपनी मौत का जिम्मेवार ठहराते हुए खुदकुशी नोट भी लिखा था । रेलवे पुलिस ने मृतक की जेब से खुदकुशी नोट भी बरामद किया।
थाना रेलवे पुलिस प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि कमलदीप सिंह गांव गोनियाना कलां का रहने वाला था और वह अपने पिता हरनेक सिंह के साथ कारपेंटर का काम करता था । तीन वर्ष पहले वह जैतो निवासी बाबा कुलवंत सिंह के संपर्क में आया था । युवक ने उक्त बाबा को अपने घर में शांति के लिए उपाय करने को कहा। बाबा ने युवक को झांसा देकर तीन लाख रुपये के करीब ऐंठ लिए थे। कमलदीप पिछले एक साल से बाबा से अपने पैसे वापिस मांग रहा था। बाबा उसे पैसे वापिस नहीं दे रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली ।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मरने से पहले अपनी मौत के लिए बाबा को जिम्मेवार ठहराते हुए सीने व एक बाजू पर खुदकुशी नोट लिखा था, जो पसीने से मिट गया। ुसकी जेब से एक खुदकुशी नोट बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता हरनेक सिंह के बयानों पर आरोपी बाबा कुलवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed