फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एक लाख 32 हजार की जाली करेंसी सहित एक काबू

एक लाख 32 हजार की जाली करेंसी सहित एक काबू

Thu, 01 Feb 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
एक लाख 32 हजार की जाली करेंसी सहित एक काबू
एक लाख 32 हजार की जाली करेंसी समेत एक काबू
विज्ञापन

जाली करेंसी बेचने आया युवक फरार, खरीददार को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिला पुलिस ने एक युवक को एक लाख 32 हजार रुपये की जाली करेंसी के साथ काबू किया है। जाली करेंसी समेत पकड़ा गया युवक भैंसों का व्यापार करता है। उसने 50 हजार रुपये में उक्त जाली करेंसी खरीदी थी। मोगा से यहां जाली करेंसी बेचने आया व्यक्ति फरार है।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादर सिंह वाला के प्रभारी विजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मोगा से एक व्यक्ति संदौड़ में जाली करेंसी बेचने आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाली करेंसी खरीदने वाले व्यक्ति लखवीर सिंह लक्खा वासी माणकी संदौड़ को एक लाख 32 हजार रुपये की जाली करेंसी सहित काबू किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान लखवीर सिंह ने बताया कि उसने यह जाली करेंसी 50 हजार रुपये में खरीदी है। पकड़ी गई जाली करेंसी में सारे नोट दो हजार रुपये के हैं। उसने यह भी खुलासा किया कि मोगा के बिलासपुर का रहने वाला भूपिंदर सिंह उसे यह जाली करेंसी देने आया था और करेंसी देने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

एसएसपी सिद्धू ने बताया कि भूपिंदर सिंह पहले भी जाली करेंसी का धंधा करता है जिसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लखवीर सिंह के खिलाफ थाना संदौड़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
फोटो:01एसजीआरपी01-संगरूर में जाली करेंसी सहित पकड़ा गया व्यक्ति पुलिस पार्टी के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed