{"_id":"5a008fca4f1c1b76678b9a61","slug":"171509986250-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थानों पर लूटपाट और चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थानों पर लूटपाट और चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों पर लूटपाट करने वाले दबोचे
नशीली दवाएं और हथियार भी किए गए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। हथियारों दिखाकर लूटपाट और धार्मिक स्थानों से गोलक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को लुधियाना देहाती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। काबू किए गए आरोपियों से नशीली दवाएं और हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान जसकिरण सिंह उर्फ पीटर, अंकित शर्मा, कुलदीप सिंह, कमल सिंह उर्फ बोबी के रूप में हुई है।
एसएसपी जगरांव ने बताया कि रविवार को थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि हथियारों से लैस होकर आरोपी लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। वह ड्रोन पुल के पास खाली प्लाट में हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। इसी दौरान एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के निशाने पर ज्यादातर धार्मिक स्थान रहते हैं। आरोपी वहां से गोलक ही चोरी कर फरार हो जाते हैं। आरोपी आधा दर्जन के करीब वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गगना से संबंध रखने वाले आरोपी जसकीरत सिंह उर्फ पीटर के खिलाफ भी मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीटर ने गगना को अपनी मोटर पर पनाह दी और उसे सुख सुविधा वाली हर चीज मुहैया करवाई। आरोपी उसके परिवार को भी मिलाने के लिए ले गया था।