फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पूर्व पत्नी के नाम की जाली आईडी बना डालता था अश्लील मैसेज

पूर्व पत्नी के नाम की जाली आईडी बना डालता था अश्लील मैसेज

Fri, 17 May 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पत्नी के नाम की जाली आईडी बना डालता था अश्लील मैसेज
पूर्व पत्नी के नाम की जाली आईडी बना डालता था अश्लील मैसेज
विज्ञापन

तलाक के बाद बनाई थी पत्नी के नाम से फेक आईडी, खुद ही चलाता था
पीड़िता के पिता को पता चला तो उन्होंने पुलिस को दी शिकायत, दर्ज कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। तलाक होने के बाद भी एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी के नाम की फेक आईडी बनाई और उससे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज और फोटो भेजी। जब इस बात का पता पीड़िता के पिता को पता चला तो उन्होंने चेक करवाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की ओर से की गई जांच के बाद आरोप सही पाए गए। महिला के पिता की शिकायत पर थाना डेहलों की पुलिस ने कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी की शादी कुलविंदर सिंह के साथ 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के विचार नहीं मिले और अनबन रहने लगी। अगस्त 2018 में दोनों का पंचायती तौर पर तलाक हो गया। दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। इस दौरान आरोपी उसकी बेटी के नाम से सोशल मीडिया फेसबुक पर जाली आईडी तैयार की और वहां से अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को मैसेज और अश्लील फोटो भेजने लगा। जब उनके जानकार के पास मैसेज और फोटो आई तो उसने तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद जांच कराई तो पता चला कि आरोपी कुलविंदर सिंह ने उसकी बेटी की नाम की फेक आईडी बनाई है। वह ही आईडी आपरेट कर रहा है। जिसके बाद उसने बेटी से बात कर इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed