फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुर्व सरपंच के बेटे की दोस्त ने ही गोली मारकर की हत्या

पुर्व सरपंच के बेटे की दोस्त ने ही गोली मारकर की हत्या

Mon, 13 May 2019 09:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
पुर्व सरपंच के बेटे की दोस्त ने ही गोली मारकर की हत्या
कीरतपुर साहिब। जिला के गांव शाहपुर में पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच का बेटा खेत में पानी लगाने के लिए गया था। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज खर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच राम सिंह ने बताया उसका बेटा सुखविंदर (26) सोमवार की सुबह 10 बजे खेत में पानी लगाने के लिए गया था। करीब 11 बजे उन्हें गांव के ही एक युवक ने सूचना दी कि उनका बेटा खेतों में पड़ा है। वहां किसी ने उसे गोली मार दी है। सूचना मिलते ही वह व गांव के अन्य लोग खेतों की तरफ भागे। गंभीर रूप से घायल सुखविंदर सिंह को नूरपुरबेदी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राम सिंह ने बताया कि सुखवदिंर उसका एक ही बेटा था और उसकी शादी तीन साल पहले ही हुई थी। मृतक सुखविंदर की दो वर्ष की एक बेटी हैै। उन्होेंने बताया जिस युवक हरमोल सिंह ने उसे गोली मारी वह उसका दोस्त है और दूर का रिश्तेदार है। दोनों अक्सर इकट्ठे ही दूध बेचने के लिए जाते हैं थे। राम सिंह ने बताया कि घायल हालत में सुखविंदर ने उन्हें अस्पताल ले जाते समय बताया कि उसे गोली हरमोल ने मारी है। उन्होंने कहा कि घायल हालत में सुखविंदर ने उन्हें अपने कातिल के बारे में बता दिया अन्यथा हरमोल का पता लगना मुश्किल था क्यों कि दोनो दोस्त थे। पुलिस ने सुखविंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कीरतपुर थाना के इंचार्ज जतिन कपूर ने बताया पुलिस ने गांव के ही युवक हरमोल पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हरमोल अपने परिवार समेत घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed