फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

Thu, 31 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या
सुबह उठ परिजनों से की बात, फिर कमरे में जाकर लगा लिया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल के शिमला कालोनी इलाके में रहने वाले गुरप्रीत सिंह (24) ने वीरवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब काफी समय तक वह नीचे नहीं आया और पिता उसे बुलाने गए। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह आधार कार्ड बनाने का काम करता था। वीरवार सुबह वह नींद से जागा और परिवार के साथ बैठकर चाय पी। कुछ समय परिवार से बातें करने के बाद वह एकदम से उठा और बाथरूम जाने का कहकर ऊपर अपने कमरे में चला गया। वहां पर जाकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। काफी समय तक वह नीचे नहीं आया तो उसके पिता कर्मजीत सिंह उसे बुलाने के लिए ऊपर गए। अंदर से कमरा बंद होने के कारण उन्होंने काफी समय दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि गुरप्रीत सिंह ने आत्महत्या किस कारण से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed