फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्मार्ट चिप कंपनी के मुलाजिम ने एटीओ की आईडी खोल पास कर दिए 46 जाली लाइसेंस

स्मार्ट चिप कंपनी के मुलाजिम ने एटीओ की आईडी खोल पास कर दिए 46 जाली लाइसेंस

Thu, 18 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट चिप कंपनी के मुलाजिम ने एटीओ की आईडी खोल पास कर दिए 46 जाली लाइसेंस
20 ड्राइविंग लाइसेंस की फाइलों में जाली दस्तावेज
विज्ञापन

आरटीए ने पुलिस कमिश्नर को भेजी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के तहत ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक एससीडी कालेज में तैनात स्मार्ट चिप कंपनी के मुलाजिम ने असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट अफसर अमरीक सिंह की लॉग इन आईडी खोल 46 ड्राइविंग लाइसेंस को जाली दस्तावेजों के साथ पास कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर आरटीए लवजीत कौर कलसी ने तुरंत सभी ड्राइविंग लाइसेंस को जारी करने पर रोक लगा दी। वही इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को भेज स्मार्ट चिप कंपनी के मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस घटना के बाद वीरवार दिन भर सभी दलाल गायब रहे, क्योंकि जिन फाइल को पास किया गया था। वह दलाल के माध्यम से पहुंची थी। ऐसे में संभावना है कि पुलिस जांच के दौरान कई दलाल भी इस घेरे में आ सकते है।

38 कामर्शियल और 8 लर्निंग लाइसेंस किए पास
जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को देर शाम को सारथी 4.0 सॉफ्टवेयर पर एटीओ अमरीक सिंह की आईडी को खोला गया। व्यक्ति ने उनकी आईडी से 38 कामर्शियल लाइसेंस और 8 लर्निंग लाइसेंस को पास कर दिया। 12 अक्टूबर को जानकारी मिलते ही स्मार्ट चिप कंपनी इंचार्ज इकबाल सिंह को लाइसेंस को प्रिंट नहीं करने के आदेश दिए गए। 15 अक्टूबर को स्मार्ट चिप कंपनी के अधिकारी को पास किए 46 लाइसेंस के दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया। 16 अक्टूबर को कंपनी की तरफ से सिर्फ 20 लाइसेंस के दस्तावेज पेश किए। जांच करने पर पता चला कि 17 लाइसेंस के साथ रेडक्रास की तरफ से जारी फर्स्ट एड सर्टिफिकेट जाली है। तीन फाइलों के साथ अधूरे सर्टिफिकेट लगाए गए थे। इसकी पुष्टि रेडक्रास ने भी की है। कंपनी को बार बार कहने पर बाकी बचे 26 लाइसेंस की फाइलों को पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन


कोट्स
स्मार्ट चिप कंपनी के मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को मेरी तरफ से लिखित शिकायत भेज दी गई है। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। आरटीए दफ्तर में सभी मुलाजिमों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह अपना काम सही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लवजीत कौर कलसी, आरटीए लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed