फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth from Himachal run over by vehicle, dies

Karnal News: हिमाचल के युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth from Himachal run over by vehicle, dies
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। समाना बाहु के पास एनएच-44 पर मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के 40 वर्षीय राकेश की मौत हो गई। पुलिस को उसका शव द ग्रेट खली ढाबे के सामने सड़क की दूसरी ओर मिला। परिजन के अनुसार, राकेश घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।


बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4 बजे टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि समाना बाहु में जीटी रोड पर द ग्रेट खली ढाबे के सामने सड़क की दूसरी ओर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जांच अधिकारी देवेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




पुलिस को घटनास्थल पर एक पर्स मिला, जिसमें आधार कार्ड पर राकेश कुमार, निवासी गांव सुनेट, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश का पता दर्ज था। पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में शव को करनाल के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामा ने बताया, घर जाने के लिए निकला था



पुलिस के अनुसार, बाद में रमेश राणा निवासी गांव गुब्बर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, शवगृह पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ की एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं। राकेश के मामा हैं। राकेश पिछले कई दिनों से समाना बाहु के पास स्थित ढाबों पर रसोइये का काम कर रहा था। वह किस ढाबे पर काम करता था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। उनके अनुसार, उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली थी।




उन्होंने बताया कि राकेश घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी तेज गति और लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मामा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed