फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मोटरसाइकिल पर सवार हो करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार

मोटरसाइकिल पर सवार हो करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार

Sun, 15 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर सवार हो करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार
लूटपाट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से बाइक, विभिन्न कंपनियों के बीस मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाइक पर सवार होकर लोगों से हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाली बाइक और विभिन्न कंपनियों के 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मोहल्ला पीरुबंदा के रहने वाले रमन कुमार, लक्ष्मी पुरी के रहने वाले मोहित अरोड़ा और सन्यास नगर के रहने वाले बब्बू शर्मा उर्फ रोहित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने सलेम टाबरी इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे। टीम को देखकर आरोपी पीछे मुड़ गए। पुलिस ने किसी तरह आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से बाइक के कागजात मांगे तो उन्होंने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है। उनके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के बीस मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने हथियारों के बल पर लोगों से लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed