फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   25 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

25 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Fri, 23 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
25 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
50 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर दबोचा
विज्ञापन

आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दिल्ली के तस्करों से हेरोइन की खेप लाकर के अलग-अलग लोगों को सप्लाई करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने थाना सलेम टाबरी में नूरवाला रोड स्थित मोहल्ला न्यू बसंत विहार के रहने वाले दमनदीप नारंग उर्फ दमन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसे अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।

एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मोहल्ला पीरुबंदा गंदे नाले के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रोका तो उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहादुरके रोड पर फोल्डिंग ओवरलॉक का काम करता था। वह दिल्ली के एक व्यक्ति से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed