{"_id":"5a842faa4f1c1bb3208b947c","slug":"161518612394-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नशे की तस्करी, 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में नशे की तस्करी, 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो भाई गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 14 Feb 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
ड्रग्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना बार्डर एरिया के गांव से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करने वाले दो सगे भाइयों को स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की है। गांव रजापुर के रहने वाले आरोपी सोनू और उसके भाई मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने दोनों को बुधवार अदालत में पेश किया। वहां से उनको एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान दोनों आरोपी वहां से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वह पुलिस को देखकर घबरा गए और पीछे मुड़ने लगे।
पुलिस ने आरोपियों का पीछाकर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बार्डर एरिया और अलग-अलग गांवों से हेरोइन लाकर सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू और मलकीत के खिलाफ पहले भी करीब पांच से सात नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी बीते काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहे हैं। आरोपियों ने पुलिस मुलाजिम से हाथापाई कर उसकी रिवाल्वर भी छीन ली थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया था। आरोपी कुछ समय पहले ही जमानत पर छूट कर बाहर आए हैं।