{"_id":"5a4e59b64f1c1b36198b4c84","slug":"161515084214-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने महज दो घंटे में दबोचे तीन नौसरबाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने महज दो घंटे में दबोचे तीन नौसरबाज
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो घंटे में दबोचे तीन नौसरबाज
प्राईवेट कंपनी कर्मचारी के लौटाए 38290 रुपये
तीनों पर मामला दर्ज कर रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
थाना मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस ने गांव काहनपुर में मंगलवार देर शाम 38290 रुपये की नकदी समेत तीन नौसरबाजों को दो घंटे में धर दबोचा।
थाना मंडी गोबिंदगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीएसपी अमलोह मनप्रीत सिंह और एसएचओ तलविंदर सिंह ने बताया कि दो जनवरी की शाम सात बजे उन्हें कंट्रोल रूम से काहपुरा इलाके में बाइक पर सवार दो लोगों से कैश व सामान लूटने की जानकारी मिली थी। स्थिति को भांपते हुए थाना एसएचओ तलविंदर सिंह समेत पूरे इलाके में पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी कर दी गई। दो घंटे से भी कम की मेहनत में उन्होंने तीन नौसरबाजों से 38290 रुपये की नकदी बरामद कर ली जो उन्होंने हीरो बाइक सवार चंदु कुमार से छीनी थी।
मामले में गिरफ्तार किए गए नौसरबाज दविंदर सिंह से 14290 रुपये, सतनाम सिंह से 12000 रुपये, तीसरे आरोपी सुखविंदर सिंह से भी 12000 रुपयों और चंदु कुमार के जरूरी कागजात वाला बैग भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गांव शाहपुर के श्मशानघाट से गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने यह भी बताया कि तीनों आरोपियों ने कैश छीनकर आपस में बांट लिया था। पुलिस ने चंदु कुमार के बयान पर तीनोें आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनका रिमांड हासिल करने की तैयारी की है। मौके पर सहायक थानेदार कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह, बूटा सिंह, केवल सिंह गुरबचन सिंह, नरेश कुमार और पुलिस मुलाजिम भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन: 03जीबीजीपी04: जानकारी देते हुए डीएसपी मनप्रीत सिंह और एसएचओ तलविंदर सिंह। व कैश छीनने वाले तीनों आरोपियों को अमलोह अदालत में पेश करने के लिए लेजाते हुई पुलिस।