{"_id":"5d26166f8ebc3e6d0a3de9fe","slug":"156277717115-ludhiana-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार को बेचने के लिए फुठपाथ से अगवा किया छह मांह का बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तेदार को बेचने के लिए फुठपाथ से अगवा किया छह मांह का बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। चार बेटियों के पिता को बेचने के लिए एक व्यक्ति ने भाईवाला चौक के पास स्थित झुग्गियों में रहने वाली महिला के साथ फुटपाथ पर सो रहे उसके छह माह के बेटे को व्यक्ति ने अगवा कर लिया। बच्चे को अपने पास न देख महिला ने शोर मचाया। इसकी शिकायत पुलिस के पास दी गई। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की रहने वाली पेमल उर्फ बिमल की शिकायत पर किशोर नगर ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी मानू मसीह और मोगा के धर्मकोट निवासी पप्पू प्रधान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
एडीसीपी 3 गुरप्रीत कौर पूरेवाल ने बताया कि पेमल झुग्गियों के पास फुटपाथ पर सो रही थी। उसके साथ उसका छह माह का बेटा भी सो रहा था। मानू मसीह ने सुबह पांच बजे पेमल के बेटे को उठाया और वहां से चल दिया। कुछ समय बाद पेमल की नींद खुली तो बेटे को पास देख उसने शोर मचाया। जिसके बाद सभी लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि आरोपी मानू बच्चे को उठा रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू किया और बच्चे को सकुशल बरामद किया।
विज्ञापन
दो महीने से चल रही थी आरोपी की रिश्तेदारों से बात
पप्पू प्रधान के घर चार बेटियों ने जन्म लिया था। वह बेटे की चाह रखता था। आरोपी मानू ने उसे बेटा दिलाने का झांसा दिया। मानू पिछले दो महीने से बच्चे को अगवा करने के लिए मौके की तलाश में था। वह लगातार दो महीने से पप्पू के संपर्क में था। मौका लगते ही उसने बच्चे को अगवा किया और पप्पू से संपर्क किया। दोनों की पैसे की कोई बात नहीं हुई थी। मंगलवार को भी जब मानू ने बच्चे को अगवा किया तो पप्पू ने उसे कहा कि वह दो तीन दिन बच्चे को अपने पास रखे और उसके बाद जितने पैसे वह कहेगा उसे मिल जाएंगे। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।