फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशा तस्करी के धंधे में महिलाएं भी संलिप्त, 15 किलो चूरापोस्त के साथ तीन गिरफ्तार

नशा तस्करी के धंधे में महिलाएं भी संलिप्त, 15 किलो चूरापोस्त के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
नशा तस्करी के धंधे में महिलाएं भी संलिप्त, 15 किलो चूरापोस्त के साथ तीन गिरफ्तार
लुधियाना। एसटीएफ की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में रविवार को तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी महिलाओं को काकोवाल रोड के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। एसटीएफ की टीम ने बस्ती जोधेवाल थाने में काकोवाल रोड स्थित न्यू विशाल नगर निवासी शीशो (65), सोना (42) और तोषी (30) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के मुताबिक पुलिस पार्टी ने काकोवाल रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी महिलाएं नशा तस्करी का धंधा करती है। आरोपी महिलाएं बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार होकर गुजर रही थी। तब पुलिस ने तीनों आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि तीनों घरेलू कामकाज करती है। तीनों के खिलाफ डेढ़ दर्जन के करीब नशा तस्करी के मामले अलग अलग थानों में दर्ज है। आरोपी महिला शीशो खुद भी चूरापोस्त का सेवन करती है। नशापूर्ति के लिए नशा तस्करी के धंधे में उतरी थी। वह और उसकी दोनों साथी पिछले तीन साल से नशा तस्करी का धंधा कर रही है। वह नवांशहर से चूरापोस्त लाकर शहर के अलग अलग जगहों पर सप्लाई करती है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किन लोगों को नशा सप्लाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed