फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एवन साइकिल के मालिक ओंकार पाहवा से 59 लाख की ठगी

एवन साइकिल के मालिक ओंकार पाहवा से 59 लाख की ठगी

Sat, 06 Jul 2019 10:37 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
एवन साइकिल के मालिक ओंकार पाहवा से 59 लाख की ठगी

विज्ञापन
लुधियाना। देश की प्रतिष्ठित साइकिल निर्माता कंपनी एवन साइकिल के मालिक ओंकार सिंह पाहवा के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 59 लाख रुपये के करीब पैसे निकलवा लिए। आरोपी ने दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की ब्रांच से पैसे निकलवा लिए। पैसे किस व्यक्ति ने निकलवाए अभी तक पता नहीं चल पाया है। जब ओंकार सिंह पाहवा को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत थाना डिविजन छह पुलिस के अधिकारियों के पास की। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने ओंकार सिंह पाहवा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

ओंकार सिंह पाहवा के अनुसार उन्होंने एसबीआई, एचडीएफसी और अन्य कंपनियों में म्युचुअल फंड में निवेश कर रखा है। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने म्युचुअल फंड के खातों में पैसे जमा करवाए थे। उन्होंने यह पैसे नई दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की ब्रांच में जमा करवाए थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने अलग अलग करके उनके खाते से 49.83 लाख और 10.96 लाख रुपये निकलवा लिए। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली। लेकिन कुछ पता नहीं चला कि किस व्यक्ति ने पैसे निकलवाए है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद डीए लीगल की राय लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना डिविजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed