फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पहले पकड़ छोड़, फिर लोगों ने पकड़ किया हवाले तो दर्ज किया मामला

पहले पकड़ छोड़, फिर लोगों ने पकड़ किया हवाले तो दर्ज किया मामला

Sat, 06 Jul 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
पहले पकड़ छोड़, फिर लोगों ने पकड़ किया हवाले तो दर्ज किया मामला

विज्ञापन
लुधियाना। जनकपुरी इलाके में एक घर से चोरी कर भाग रहे दो युवकों में से एक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन, पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। लोगों का उस समय पता चला जब वही युवक कुछ देर बाद उसी इलाके में घूम रहा था। लोगों ने फिर उसे पकड़ लिया और चौकी जनकपुरी ले आए। लोगों रोष जतानने पर पुलिस ने आरोपी राहुल की निशानदेही पर उसके दुसरे साथी विजय को पकड़ कर मामला दर्ज कर लिया। लोगों का कहना है कि पुलिस का तर्क था कि उसे सुबह चौकी आने की शर्त पर छोड़ा था।
मुजाहिद खान ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। पीछे उसके घर में चोर घुस गए। जब चोर घर से सामान चुराकर भाग रहे थे। तब पड़ोसियों ने दीवार फांदते हुए देख लिया। इस बीच लोगों ने एक आरोपी राहुल को पकड़ लिया। इसके बाद वह घर पहुंचा उसने आरोपी राहुल को थाना डिवीजन नंबर-2 के अधीन चौकी जनकपुरी के हवाले कर दिया। मुजाहिद का कहना है कि पुलिस ने उक्त आरोपी को छोड़ दिया था। आरोपी फिर उसी के इलाके में घूमता मिला तो उन्हें पता चला। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ फिर आरोपी को पकड़ा और चौकी जनकपुरी के हवाले किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से कहा कि अगर उन्होंने आरोपी छोड़ा तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी को पकड़ लिया और दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया। मुजाहिद खान का कहना है कि चोर उसके घर से सोने-चांदी के गहने, कैश, एलईडी चोरी की थी। चोरी का सामान आरोपियों से बरामद हो गया है। उधर, जांच अधिकारी रूपिंदर सिंह का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed