फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मोहाली में प्लाट दिलाने के नाम पर 22 लाख ठगे

मोहाली में प्लाट दिलाने के नाम पर 22 लाख ठगे

Thu, 04 Jul 2019 10:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में प्लाट दिलाने के नाम पर 22 लाख ठगे

विज्ञापन
लुधियाना। मोहाली में प्लाट दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने गांव गिल निवासी हरी सिंह से 22 लाख रुपये ठग लिए। थाना ढेहलों पुलिस ने जांच के बाद मोहाली निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हरी सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि काफी समय पहले उसने मोहाली में एक प्लाट खरीदा था। यह प्लाट उसे मोहाली सेक्टर 70 निवासी बलजीत सिंह ने दिलाया था। इस दौरान उसकी बलजीत सिंह से दोस्ती हो गई। बलजीत सिंह ने उसे एक और प्लाट खरीदने के लिए प्रेरित किया। साल 2011 में उसने बलजीत सिंह को एक और प्लाट खरीदने के लिए 22 लाख रुपये दिए। लेकिन बलजीत सिंह ने उस पैसे को अपने निजी काम में खर्च कर लिया। उसने बलजीत सिंह को प्लाट या फिर पैसा वापस करने के लिए कहा। इस पर बलजीत सिंह ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed