{"_id":"5d1e34028ebc3e3ca164da34","slug":"15622604588-ludhiana-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलसेल मीट विक्रेता की दुकान पर हमला कर लूटे तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होलसेल मीट विक्रेता की दुकान पर हमला कर लूटे तीन लाख
लुधियाना। मोती नगर की विश्वकर्मा कॉलोनी इलाके में होलसेल मीट विक्रेता के दफ्तर में घुसकर बुधवार की देर रात को कुछ हमलावरों ने हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दफ्तर में तोड़ फोड़ कर वहां पड़ी एक्टिवा को आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद हमलावरों ने वहां रह रहे मुलाजिमों को धमकियां दी। जाते हुए अलमारी के ताले तोड़कर अंदर से तीन लाख रुपये नकदी लूट कर फरार हो गए। हमलावरों के जाने के बाद लेबर ने मंडी मालिक लाडी शंकर को बताया तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पैसे लूटने जैसी कोई वारदात नहीं हुई है। दोनों पक्षों का आपस में कोई पैसे का लेन देन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।