{"_id":"5d13a8138ebc3e3ccc2e4c0a","slug":"15615692806-ludhiana-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मृत मिली विवाहिता, पति पर हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में मृत मिली विवाहिता, पति पर हत्या का शक
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शेरपुर मार्केट में बुधवार की शाम को उस समय सनसनी फैल गई। जब मार्केट में रहने वाली कृष्णा देवी (27) का शव घर के अंदर से मिला। कृष्णा के गले पर निशान और नाक में से खून निकल रहा था। उसका पति छह साल की बच्ची को लेकर घर से गायब है। आशंका जताई जा रही है कि कृष्णा की हत्या करने के बाद उसका पति बच्ची के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कृष्णा देवी के परिजनों का पता लगा रही है। उनके मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मूल रुप से उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में रहने वाली कृष्णा देवी दो साल पहले ही अपनी बेटी और पति के साथ शेरपुर में रहने के लिए आई थी। बुधवार की दोपहर को उसका पति छह साल की बच्ची लेकर घर से चला गया। उसने जाने से पहले घर को बाहर से कुंडी लगाई थी। इलाके के लोगों ने उसे बच्ची ले जाते हुए देखा था। काफी समय तक वह नहीं लौटा और ना ही कृष्णा देवी घर से निकली तो इलाके के लोग उसे देखने के लिए गए। उन्होंने कुंडी खोली तो अंदर कृष्णा देवी का मृत शरीर पड़ा था। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलदेव राज ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि कृष्णा देवी के गले पर निशान थे और नाक से खून बह रहा था। जिससे आशंका है कि उसके पति ने गला दबा कर उसकी हत्या की है। इसके बाद बच्ची को लेकर फरार हो गया। कृष्णा देवी के परिजनों का अभी कुछ पता नहीं है। उनका पता लगाया जाएगा और सूचना देकर उन्हें बुलाया जएगा। उनसे पूछताछ के बाद ही कहानी पूरी पता चलेगी। आगे की कार्रवाई उसके बाद ही की जाएगी।