फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संगरूर में दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर दी जान

संगरूर में दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर दी जान

Sat, 15 Jun 2019 10:01 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर दी जान
संगरूर में दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर दी जान
विज्ञापन

किसान बलवान को आया बैंक का नोटिस, निगला जहर
किसान राम सिंह ने बेटी की शादी के लिए लियाथा कर्ज, जमीनभी बिकी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिला संगरूर में कर्ज से परेशान किसानों द्वारा खुदकुशियां करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनौरी के नजदीक गांव गुलाडी में बैंक का नोटिस आने पर किसान ने जहरीली दवा निगल ली। वहीं गांव नागरा के किसान ने बेटी के विवाह पर लिया कर्ज न उतरने और सारी जमीन बिक जाने से परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
गांव गुलाडी निवासी चंद्रपति ने कहा कि उसका पति किसान बलवान महज 3 एकड़ जमीन का मालिक था और उसके सिर पर 3 लाख का बैंक का कर्ज था। लहरागागा प्राइमरी सहकारी कृषि विकास बैंक लि. की ओर से 3 एकड़ के मालिक किसान को 2 लाख 92 हजार का नोटिस भेजा था। किसान बलवान बैंक का नोटिस मिलने के बाद से परेशान रहने लगा। इस परेशानी के चलते उसने कोई जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी और ग्रामीणों ने मांग की है कि नोटिस भेजने वाले बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि उसके भेजे नोटिस ने किसान को खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन

इसी तरह भवानीगढ़ के नजदीकी गांव नागरा के किसान राम सिंह चार एकड़ जमीन का मालिक था। करीब तीन वर्ष पहले उसने अपनी बेटी के विवाह के लिए कर्ज लिया था और कर्ज के साथ-साथ उसकी काफी जमीन भी बिक गई थी। अब भी उसके सिर पर सोसाइटी के अलावा अन्य पांच लाख रुपये का कर्जा था। राम सिंह के पुत्रपवित्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वह घर से चाय पीने के बाद खेतों की तरफ चला गया था, जहां से उन्होंने एक दरख्त के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके परपहुंचकर शव कब्जे में लेकर धारा 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:15एसजीआरपी01ए:किसान बलवान
फोटो:15एसजीआरपी01बी:किसान राम सिंह
------------------
जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed