फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   युवक ने नहर में लगाई छलांग, छह दिन बाद मिला शव

युवक ने नहर में लगाई छलांग, छह दिन बाद मिला शव

Sat, 15 Jun 2019 09:49 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
युवक ने नहर में लगाई छलांग, छह दिन बाद मिला शव
फतेहगढ़ साहिब। पिछली आठ जून से लापता चल रहे एक युवक का शव भाखड़ा नहर से मिला है। जिसकी पहचान गांव खनौड़ा के मलकीत सिंह (26) जिला पटियाला के तौर पर हुई है। मृतक के पिता छिंदर सिंह ने बताया कि वह बेटे के साथ धरती में बोर करने का काम करते हैं। पिछली आठ जून को वह दोनों देर रात को अपना काम निपटाकर घर आए। इसके बाद उसका बेटा मलकीत सिंह बाइक पर यह कहते हुए घर से चला गया कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा। अचानक रात को करीब 11 बजे वह गांव चरनारथल के नजदीक गुजरती भाखड़ा नहर के किनारे जा पहुंचा तथा अपनी बहन को फोन कर कहा कि वह नहर किनारे है और जा रहा है। इसके बाद फोन काट दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी बहन और पिता पड़ोसियों समेत नहर किनारे पहुंचे। जहां उसकी बाइक खड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना थाना मूल्लेपुर पुलिस को दी। बताया कि मलकीत की शादी छह माह पहले ही हुई थी। थाना मूल्लेपुर के एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसका शव गांव खनौरी नहर से मिला है। मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई कर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed