फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   केंद्रीय यूनिर्वसिटी का छात्र लापता

केंद्रीय यूनिर्वसिटी का छात्र लापता

Wed, 12 Jun 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय यूनिर्वसिटी का छात्र लापता
बठिंडा। जिले के गांव जस्सी पौ वाला के समीप स्थित केंद्रीय यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला उड़ीसा निवासी छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मामला सामने आने पर थाना सदर पुलिस ने छात्र मनोरंजन शाह के भाई रश्मी चंद के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में रश्मी चंद ने बताया कि उसका भाई मनोरंजन शाह ने एमएससी के पहले वर्ष की पढ़ाई के लिए कुछ समय पहले ही केंद्रीय यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। वह यूनिवर्सिटी के होस्टल में ही रहता था। चंद ने बताया कि पांच मई को उसका भाई मनोरंजन शाह यूनिवर्सिटी से घर के लिए निकला था। लेकिन वो अभी तक न तो घर पहुंचा और ना ही वापिस यूनिवर्सिटी में पहुंचा। उसने संदेह जताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई को बंदी बनाकर रखा हुआ है। थाना सदर के एएसआई जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्र के भाई रश्मी चंद के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed