फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   35 लाख रुपए की बिजली चोरी करने वाला गिरफ्तार

35 लाख रुपए की बिजली चोरी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 10:01 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
35 लाख रुपए की बिजली चोरी करने वाला गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब। वर्ष-2014 में करीब 35 लाख रुपये की बिजली चोरी करने के चल रहे मामले में एंटी पावर थैफ्ट लुधियाना पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब की एक एग्रो इंडस्ट्री के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमिंदर सिंह मांगट गांव राजिंदर नगर सरहिंद के तौर पर हुई है। एंटी पावर थैफ्ट लुधियाना थाना के एसएचओ रणधीर सिंह सोढ़ी ने बताया कि आरोपी परमिंदर सिंह मांगट सरहिंद बाईपास पर कृषि यंत्र बनाने वाली मांगट एग्रो इंडस्ट्री चला रहा था। उसके खिलाफ 26 जून 2014 को 35 लाख की बिजली चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर लुधियाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर फतेहगढ़ साहिब की अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह मामला सहायक कार्यकारी इंजीनियर उपमंडल सरहिंद शहर की ओर से दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

सीएमडी इंजीनियर सरां ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले एक खपतकार के लिए कई खपतकारों को बिजली के अतिरिक्त खर्चे देने पड़ते हैं। सरां ने पंजाब के बिजली खपतकारों को बिजली चोरों के खिलाफ सूचना देने की अपील की और कहा कि बिजली चोरी की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। बिजली चोरी एक अपराध है। बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी बिजली चोर को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed