फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामला तहिसीलदार द्वारा अपने रीडर पर मामला दर्ज करवाने का

मामला तहिसीलदार द्वारा अपने रीडर पर मामला दर्ज करवाने का

Mon, 10 Jun 2019 10:20 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
मामला तहिसीलदार द्वारा अपने रीडर पर मामला दर्ज करवाने का
रीडर को बहाल कराने के लिए की हड़ताल
विज्ञापन

बरनाला। सब तहसील धनौला के दफ्तर में से तहसीलदार के रीडर सिमरत सिंह व हरदीप सिंह को छुट्टी के दिन दफ्तर खोलकर रिकार्ड चोरी करने आरोप में धनौला के तहसीलदार मनमोहन सिंह ने मामला दर्ज करवाया था, जिसको लेकर सोमवार को मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कर्मी तहसीलदार के खिलाफ भड़क उठे और उन्होंने सरकारी कामकाज बंद कर तहसीलदार के खिलाफ हड़ताल कर दी। उन्होंने मांग रखी कि जब तक रीडर के खिलाफ दर्ज मामला रद्द नहीं किया जाता, वह काम पर नहीं लोटेंगे। थाना धनौला के प्रभारी इंस्पेक्टर हाकम सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार मनमोहन सिंह के अनुसार किसान सरसा सिंह पुत्र गुरदेव सिंह व गुरदेव सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी कालेके को किसी काम के लिए अपने रिकार्ड की जरूरत पड़ने पर उसके रीडर को मिले। जो उनको रिकार्ड देने के लिए कई दिनों से टालमटोल कर रहा था, लेकिन विगत दिनों सरकारी छुट्टी होने के बावजूद रीडर सिमरत सिंह व हरदीप सिंह ने दफ्तर खोल कर उनको निजी लाभ देने के लिए रिकार्ड की छानबीन कर चोरी करवा रहे थे, जिस की सूचना किसी व्यक्ति ने दी, तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो वह दोनों रिकार्ड की छानबीन कर रहे थे। जिसके चलते जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने नायब तहसीलदार मनमोहन सिंह के बयान के आधार के पर केस दर्ज कर सिमरत सिंह व हरदीप सिंह को गिरफतार कर अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था। तहसीलदार मनमोहन सिंह बताया कि रीडरों ने काम बंद कर उसके रीडर को बहाल करवाने के लिए हड़ताल की है। उन्होंने बताया कि जब क्लर्कों की बदली हो चुकी थीं, यहां नए क्लर्क आने थे। इसलिए छुट्टी वाले दिन इनको दफ्तर खोलने का कोई अधिकार ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed