मानसिक परेशान युवक ने की आत्महत्या
बरनाला। बरनाला निवासी 25 वर्षीय युवक ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। बस स्टैंड चौकी के एएसआई दलविदर सिंह ने बताया सुखविदर सिंह उर्फ पुन्नु पुत्र गुरमुख सिंह निवासी पत्ती रोड नजदीक गुप्तसर गुरुद्वारा बरनाला बाल्मीकि चौक में रेहड़ी लगाता है। परंतु वह किसी कारण के चलते मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इस परेशानी के चलते रविवार को जब घर पर कोई नहीं था, उसकी माता अपने काम पर गई थी व उसके भाई व भाबी वह भी काम पर गए हुए थे। वह घर पर अकेला था। जिस कारण उसने रविवार को जहरीला पदार्थ निगल कर अपने दोस्त सुखविदर सिंह सुखा को फोन किया कि वह जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड करने जा रहा है, तो वह तुरंत घर पहुंचकर सिविल अस्पताल में लेकर गए, परंतु सिविल डॉक्टरों ने उसे पटियाला रेफर कर दिया, परंतु उसकी रास्ते में मौत हो गई। बस स्टैंड चौकी के एएसआई दलविदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत वारिसों को सौंप दिया।