{"_id":"5cf7f2d7bdec2207485803fb","slug":"155975342615-ludhiana-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से मिलने आई महिला को तेज रप्तार ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन से मिलने आई महिला को तेज रप्तार ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। हरियाणा के करनाल से ट्रेन से बहन से मिलने आई एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने ढंढारी रेलवे स्टेशन के बाहर कुचल दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़ फरार हो रहे ड्राइवर को लोगों ने काबू कर लिया। इसी दौरान लोगों ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मीना (36) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। ट्रक ड्राइवर दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मीना हरियाणा के करनाल की रहने वाली थी। उसके तीन बच्चे दो लड़कियां और एक लड़का हैं। वह कुछ दिनों से अपनी बहन से मिलने के लिए आने वाली थी। बुधवार को वह ट्रेन से लुधियाना के ढंढारी रेलवे स्टेशन पहुंची। वह स्टेशन से उतरकर बच्चों सहित बाहर आने लगी थी तो मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक ड्राइवर कुछ दूरी पर रुक गया। लोगों को इकट्ठा होते देख वह फरार होने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। पहले तो लोगों ने जमकर उसकी धुनाई की। उसके बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुश्किल से आरोपी ट्रक ड्राइवर को लोगों के चंगुल से बचाया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गोविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में मीना के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।