{"_id":"5cf2a6fcbdec2207881286ad","slug":"155940637719-ludhiana-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा कारोबारी की कनपटी पर पिस्तौल रख लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोहा कारोबारी की कनपटी पर पिस्तौल रख लूट की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहा कारोबारी की कनपटी पर पिस्तौल रख लूट की कोशिश
नौकर ने मचाया तो आरोपी हो गए फरार, दिल्ली नंबर कार में आए थे आरोपी
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में फ्रंट साइड की नंबर प्लेट आई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। इंडस्ट्री एरिया-बी स्थित लोहा कारोबारी के ऑफिस में घुस कर दो लुटेरों ने कनपटी पर रिवाल्वर रख नकदी की मांग की। लुटेरों को देखकर करोबारी के नौकर ने बाहर आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लुटेरे बाहर की तरफ भागे और बाहर खड़ी कार में बैठ कर साथियों के साथ फरार हो गए। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
माडल टाउन के रहने वाले शाम सुंदर ने बताया कि उसकी इंडस्ट्रीयल एरिया-बी में एमएस राम लाल एंड शाम सुंदर के नाम से लोहे की दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर पहुंचा और पूजा-पाठ करने लगा। इस बीच कुछ समय बाद दो युवक उसके ऑफिस के अंदर आए। एक युवक के पास पिस्तौल थी, जोकि उसने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी और नकदी निकालने को बोला। इसी दौरान उसका नौकर वहां आ गया। जब उसने लुटेरों को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दोनों लुटेरे बाहर की ओर भागे। जहां पहले एक सेंट्रो कार खड़ी हुई थी। जिसके अंदर ड्राइवर के अलावा दो अन्य युवक बैठे हुए थे। उस कार में बैठ कर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उन्हें एक फुटेज मिली है। उस फुटेज में आरोपियों की गाड़ी नजर आ रही है। जोकि दिल्ली नंबर की सेंट्रो कार है। लुटेरों ने कार के पीछे लगी नंबर प्लेट तोड़ी हुई थी, ताकि कोई नंबर न देख सके। लेकिन, आगे की नंबर प्लेट से नंबर पढ़ा जा सका। जोकि दिल्ली का था। उधर, एएसआई शौकीन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एक फुटेज भी मिली है, हालांकि, फुटेज में आरोपियों के चेहरे नजर नहीं आ रहे। लेकिन, पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच जाएगी।