फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लिफ्ट देने के बहाने महिला का मंगलसूत्र उतार महिलाएं हुई फरार

लिफ्ट देने के बहाने महिला का मंगलसूत्र उतार महिलाएं हुई फरार

Mon, 27 May 2019 09:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देने के बहाने महिला का मंगलसूत्र उतार महिलाएं हुई फरार
लुधियाना। हंबड़ा रोड स्थित श्रीराम शरणम सत्संग घर में कथा सुनने के बाद घर वापिस जा रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने तीन महिलाओं ने लूट का शिकार बना लिया। आरोपी महिलाएं महिला के गले में पहने हुए मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर चलती बनी। जब तक पीड़ित महिला को कुछ पता चलता आरोपी फरार हो चुकी थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टैगोर नगर निवासी ऊषा कक्कड़ की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिलाओं का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में ऊषा कक्कड़ ने बताया हर रविवार को श्रीराम शरणम सत्संग घर में धार्मिक कार्यक्रम होता है। वह रविवार को सत्संग सुनने के बाद घर वापस जाने के लिए निकली थी। वह पैदल ही घर जा रही थी। इस दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी,जिसे व्यक्ति चला रहा था और तीन महिलाएं बैठी थी। इसी दौरान महिलाओं ने उसे कहा कि वह गाड़ी में बैठ जाए वह उसे घर छोड़ कर आगे चली जाएगी।
विज्ञापन

बकौल ऊषा कक्कड़ वह गाड़ी देख कर बैठ गई। इसी दौरान महिलाओं ने उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र चोरी कर लिया। जब तक ऊषा को इस बात का पता चलता आरोपी उसे उतार कर फरार हो चुकी थी। ऊषा ने परिजनों को फोन करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी महिलाओं का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed