फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिल्ली से ला करता था हेरोइन की तस्करी, टैक्सी चालक गिरफ्तार

दिल्ली से ला करता था हेरोइन की तस्करी, टैक्सी चालक गिरफ्तार

Thu, 23 May 2019 11:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से ला करता था हेरोइन की तस्करी, टैक्सी चालक गिरफ्तार
लुधियाना। राजधानी दिल्ली से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले टैक्सी चालक को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को समराला चौक के पास नाकाबंदी के दौरान धर दबोचा। इस मामले में थाना मोती नगर में दिल्ला रोड स्थित बेअंत पुरा निवासी खेमल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स विभाग में तैनात एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने समराला चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी स्कूटर से जा रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी टैक्सी चालक है और पैसे की कमी के कारण आरोपी ने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह जब भी दिल्ली में टैक्सी लेकर जाता तो आरोपी हेरोइन की खेप लेकर महानगर में आकर सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह राजधानी दिल्ली में से किस व्यक्ति से हेरोइन की खेप लाकर आगे किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed