{"_id":"5ce6d6a6bdec2207237e3218","slug":"15586321536-ludhiana-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, पत्नी पर हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, पत्नी पर हत्या का शक
लुधियाना। सलेम टाबरी के भोरा कालोनी इलाके में रहने वाले लाल चंद (38) की वीरवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब इस बारे में मोहल्ले के लोगों को पता चला तो उन्होंने हत्या की आशंका जताकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्या के शक में उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लाल चंद खोका लगाकर बीड़ी सिगरेट बेचता था। उसकी 13 साल की एक बेटी है और दस साल का बेटा है। करीब चार महीने पहले उसकी पत्नी घर से बिना बताए चली गई। उसे ढूंढा गया, लेकिन वह किसी को नहीं मिली। चार दिन पहले अचानक लाल चंद की पत्नी घर वापस आ गई। सब लोग भी हैरान थे। वीरवार की शाम को लाल चंद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब इस बारे में लोगों को पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक लाल चंद की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह चार दिन पहले ही घर लौटी है और चार दिन से ही लाल चंद की तबीयत खराब थी। वह रोजाना उसे सिविल अस्पताल लेकर जा रही थी। उसकी हालत खराब थी और उसकी मौत हो गई। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि लाल चंद के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। शव जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो सामने आएगा उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।