{"_id":"5ce579d6bdec22076100bf15","slug":"155854285718-ludhiana-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स स्टेशन के आसपास खेतों में नाड़ को लगाई आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एयरफोर्स स्टेशन के आसपास खेतों में नाड़ को लगाई आग, मचा हड़कंप
हलवारा। खेतों में खड़ी गेहूं की नाड़ को आग लगाने से एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में बुधवार को हड़कंप मच गया। खेतों में लगी आग एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य गेट तक पहुंच गई। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। तुरंत एयरफोर्स स्टेशन की दमकलों ने आग बुझाई। गौरतलब है कि एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों ने आसपास के किसानों को बुलाकर पहले ही आग नहीं लगाने की बात कही थी। किसान चंद पैसे बचाने के चक्कर में देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन अधिकारी भी इस मामले पर चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि धान और गेहूं की कटाई के बाद एयरफोर्स अधिकारी आसपास के गांव की पंचायतों के साथ बैठक करते हैं। उन्हें पराली या फिर नाड़ को आग नहीं लगाने संबंधी अपील करते हैं। इससे उठने वाले धुएं से देखने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में एयरफोर्स को अपनी उड़ान भरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों पर इस अपील का कोई असर नहीं हो रहा है। वह धड़ल्ले से खेतों में नाड़ को आग लगा रहे हैं। बुधवार सुबह से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास एरिया में खेतों में आग ही आग दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।