फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दूल्हे के पिता पर गिराई चटनी, वह करने लगे साफ तो उड़ा दिया पैसो वाला बैग

दूल्हे के पिता पर गिराई चटनी, वह करने लगे साफ तो उड़ा दिया पैसो वाला बैग

Sat, 19 Jan 2019 09:30 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
दूल्हे के पिता पर गिराई चटनी, वह करने लगे साफ तो उड़ा दिया पैसो वाला बैग
चटनी गिराकर नकदी से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन

शादी समारोह में दूल्हे के पिता के साथ घटना, नाबालिग चोर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सलेम टाबरी के इलाके में स्थित अमर पैलेस में दो दिन पहले शादी के दौरान नाबालिग चोर ने दूल्हे के पिता पर चटनी गिरा दी। वह कपड़ों पर लगी चटनी साफ करने लगे तो पीछे से शातिर चोरों ने शगुन के पैसों से भरा बैग ही उड़ा दिया। जब तक कोई कुछ कर पाता नाबालिग का साथी बैग लेकर गायब हो गया। नाबालिग चोर को लोगों ने काबू कर लिया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने नाबालिग चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने दूल्हे के पिता हैबोवाल चंद्र नगर निवासी राजिंदर कालिया की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जुवेनाइल जेल भेज दिया है। राजिंदर कालिया की शिकायत के मुताबिक उसके बेटे की दो दिन पहले शादी थी। शादी समारोह सलेम टाबरी के अमर पैलेस में रखा गया था। देर रात को वह हाथों में बैग लेकर पैलेस में ही थे। इसी दौरान पैलेस के अंदर घूम रहे एक लड़के ने उन पर चटनी फेंक दी और बताया कि उनके कपड़ों पर चटनी लगी है।
विज्ञापन

जब वह चटनी साफ करने लगे तो एक युवक बैग लेकर फरार हो गया। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने उस लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम चंद ने बताया कि अभी तक की जांच में यह पता चला है कि बैग नाबालिग आरोपी का कोई साथी लेकर निकल गया है। वह कौन, है कुछ पता नहीं चल पाया। जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed