फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मृत्क किसान का पुलिस ने शव किया बरामद

मृत्क किसान का पुलिस ने शव किया बरामद

Tue, 15 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
मृत्क किसान का पुलिस ने शव किया बरामद
शव को लेकर पुलिस से भिड़े किसान, हवाई फायरिंग
विज्ञापन

पत्नी के साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या करने का मामला
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े किसान, शव ले जाने से रोका
24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने लोग, फायरिंग करने वाले एएसआई का तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव लहरा बेगा निवासी एक किसान की हत्या करने के बाद खेतों में दबाए गए शव को पुलिस ने मंगलवार को खेत खोदकर निकाल लिया। पुलिस जब शव लेकर दूसरे रास्ते से जाने लगी किसानों ने पुलिस को घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। लोगों को कहना था कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होता वह शव को नहीं ले जाने देंगे। मौके पर मौजूद डीएसपी जसवीर सिंह ने माहौल को तनावपूर्ण होता देख किसानों एवं लोगों से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि मुख्य आरोपी पटवारी जगजीत सिंह को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोग मान गए। पुलिस को शव को सिविल अस्पताल बठिंडा ले आई। एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि हवाई फायरिंग करने वाले एएसआई गोबिंद सिंह का भुच्चो पुलिस चौकी से कहीं और तबादला कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव लहरा बेगा किसान मंगा सिंह 15 दिसंबर 2018 को लापता हो गया था। गांव वालों और किसान यूनियन ने पुलिस पर दबाव बनाया तो पुलिस ने लापता किसान की भाभी मलकीत कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि किसान मंगा सिंह की पटवारी जगजीत सिंह, जग्गा सिंह और अंतर सिंह व गोशा सिंह ने जमीन के लालच में मिलकर हत्या कर दी। इसी दौरान आरोपियों पर केस दर्ज करने और उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन उग्राहां ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया मुख्य आरोपी पटवारी जगजीत सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। मंगलवार को पुलिस ने किसान यूनियन और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करते हुए मुख्य आरोप पटवारी के साथी जग्गा सिंह को मोगा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत खोदकर शव बरामद कर लिया। पुलिस ने अंतर सिंह और गोशा सिंह को सोमवार देर शाम ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को जब पुलिस शव लेकर दूसरे रास्ते से जाने लगी तो किसानों और ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। माहौल तनावपूर्ण होते देख भुच्चो पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई गोबिंद सिंह ने दो हवाई फायर कर दिए और कई किसानों को थप्पड़ मारे। किसान यूनियन नेता शिंगारा सिंह मान का कहना था कि जब तक पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी पटवारी को गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह पुलिस को शव नहीं ले जाने देंगे। उनका धरना जारी रहेगा। किसान नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी पटवारी जगजीत सिंह को बचाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुच्चो चौकी प्रभारी एएसआई गोबिंद सिंह का कहना था कि पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए हवाई फायर किए थे। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया जाएगा। इसके अलावा हत्या कांड के मुख्य आरोपी पटवारी जगजीत सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed