फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बच्चे की बीमारी का बहाना बना मांगती थी लिफ्ट, ब्लैकमेल कर करती थी ठगी

बच्चे की बीमारी का बहाना बना मांगती थी लिफ्ट, ब्लैकमेल कर करती थी ठगी

Thu, 06 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की बीमारी का बहाना बना मांगती थी लिफ्ट, ब्लैकमेल कर करती थी ठगी
बहाना बनाकर मांगती थी लिफ्ट, ब्लैकमेल कर करती थी ठगी
विज्ञापन

कार चालकों को ही बनाया करती थी अक्सर निशाना, पुलिस ले गई तो थाने में खुद की बाजू काटी
आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बच्चे की बीमारी का बहाना बनाकर सड़क किराने खड़ी होकर कार चालक से लिफ्ट लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाली महिला को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने काबू किया है। आरोपी महिला पुलिस के हाथ उस समय लगी जब छह दिन पहले उसकी ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने उसे बाजार में रोक लिया और पुलिस को बुलाकर काबू करवाया। जब पुलिस उसे थाने ले गई तो महिला ने थाने में काफी हुड़दंग मचाया और थाने के बाथरूम में जाकर अपनी बाजू काट ली। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां कुछ समय बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अर्जुन नगर स्थित राधा स्वामी रोड निवासी मोहम्मद इलियास की शिकायत पर मनोहर नगर निवासी सपना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
मोहम्मद इलियास द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक तीस नवंबर की शाम को वह अपनी गाड़ी में जालंधर बाइपास की तरफ से शेरपुर जा रहा था। जगरांव पुल के ऊपर उसे महिला ने हाथ देकर गाड़ी रुकवाई। आरोपी महिला ने कहा कि उसकी बेटी बीमार है और ढोलेवाल के पास एक अस्पताल में दाखिल है। उसे वहां तक लिफ्ट चाहिए। उसने इंसानियत निभाते हुए महिला को बिठा लिया। कुछ ही दूरी पर महिला ने धमकी देनी शुरू कर दी कि वह उसे पैसे दे नहीं तो वह चिल्लाएगी। आरोपी महिला ने उससे छेड़छाड़ का बहाना बना उसकी जेब में पड़े चालीस हजार रुपये निकाल लिए और उसे धमकियां देकर भेज दिया। मोहम्मद इलियास ने बताया कि बुधवार को वह अपने परिवार के साथ शापिंग करने जा रहा था तो रास्ते में वही महिला उसे फिर से मिल गई। इसके बाद उसने उसे काबू कर थाना डिवीजन दो की पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप कौर ने बताया कि वह महिला को लेकर थाने आई थी तो वहां महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आरोप लगाने शुरू कर दिए कि मुलाजिमों ने उसके साथ दुव्यर्वहार किया। इसके बाद महिला ने बाथरूम में जाकर खुद को चोट पहुंचाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed