फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ऑटो गैंग के सदस्यों की एक ओर वारदात, दंपति का बैग लेकर हुए फरार

ऑटो गैंग के सदस्यों की एक ओर वारदात, दंपति का बैग लेकर हुए फरार

Tue, 13 Nov 2018 05:19 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
ऑटो गैंग के सदस्यों की एक ओर वारदात, दंपति का बैग लेकर हुए फरार
ऑटो गैंग दंपति के जेवर लेकर फरार
विज्ञापन

साले की शादी से लौटे फैक्टरी मुलाजिम स्टेशन से घर जाने के लिए किया था ऑटो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर में आटो गैंग की वारदातें लगातार बढ़ रही है। ऑटो गैंग के सदस्य कुछ दिन पहले दंपति के बैग से जेवरात व अन्य सामान निकालकर फरार हो गए। जनता नगर के रहने वाले सुरिंदर कुमार की शिकायत पर थाना डिविजन छह की पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करता है। अक्तूबर में उसके साले की शादी थी। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पठानकोट शादी में गया था। वह 22 अक्तूबर को वापस लुधियाना पहुंचा। रेलवे स्टेशन के बाहर से जनता नगर जाने के लिए ऑटो किया। उनके पास दो बैग थे। बैग ऑटो में रख लिए। सुरिंदर का कहना है कि कुछ ही दूर जाने के बाद ऑटो चालक ने दो सवारियां और बैठा लीं। इसके बाद चालक ने जगरांव पुल से मिल्लर गंज की तरफ ऑटो ले लिया। चालक ने उससे कहा कि पीछे जगह कम है। वह अपना एक बैग आगे रख दें। चालक ने खुद ही एक बैग उठा कर आगे रख लिया। इसके बाद उसने गिल रोड पर जाकर कहा कि ऑटो की पिन खराब हो गई है। वह अन्य ऑटो कर ले। सुरिंदर का कहना है कि वह उतर गया। जब वह अन्य ऑटो कर घर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। बैग के अंदर से सोने के दो सेट, झुमके, चेन, अंगुठी, एक हजार गायब थे। सुरिंदर के अनुसार उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के सेफ सिटी प्रोजेक्ट से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में ऑटो कैद हो गया था।
विज्ञापन

22 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
ाटना 22 अक्तूबर को हुई थी। उसी दिन पुलिस को शिकायत दे दी गई थी। पुलिस ने उस दिन सिर्फ शिकायत रख ली थी। घटना के 22 दिन बाद जब सीसीटीवी फुटेज में ऑटो कैद मिला तब केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed