फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मारपीट के मामले में नामजद आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

मारपीट के मामले में नामजद आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 28 Oct 2018 09:36 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में नामजद आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत
मारपीट के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए दोस्त के घर सोया था मनप्रीत सिंह
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दफ्तर में घुस कर मारपीट के मामले में थाना टिब्बा में चार दिन पहले नामजद किए गए सुभाष नगर निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू नागरा (29) की रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पुलिस से बच कर अपने दोस्त के घर सोया हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मनप्रीत सिंह उर्फ बब्लू का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मनप्रीत की मौत की वजह पता चलेगी। बबलू के परिजनों का आरोप है कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया था। इससे परेशान होकर बबलू जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एएसआई जनकराज ने बताया कि मनप्रीत सिंह के खिलाफ थाना टिब्बा में करीब चार दिन पहले न्यू सुभाष नगर निवासी संजीव कुमार ने मामला दर्ज करवाया था कि आरोपियों के साथ उसका किराए के मकान को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी अपना सामान उठाने आए थे तो कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपियों ने उसके दफ्तर का शीशा तोड़ कर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस ने हरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ बब्लू नागरा के खिलाफ दफ्तर में घुस कर मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। मनप्रीत पुलिस से बच कर अपने दोस्त के घर सोया हुआ था। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मनप्रीत के दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बबलू के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे जानबूझ कर झूठे मामले में फंसाया गया था। उसका संजीव के साथ कुछ लेना देना भी नहीं था। खुद के खिलाफ मामला दर्ज होने से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। एएसआई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed