{"_id":"5bb25526867a5501313c764e","slug":"151538413862-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली टक्कर के बाद युवक को पीटा, बालों से पकड़ घसीटा और लूटी नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली टक्कर के बाद युवक को पीटा, बालों से पकड़ घसीटा और लूटी नकदी
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
रोडरेज : युवक को बालों से पकड़कर घसीटा, नकदी लूटी
हैबोवाल इलाके में कार की मामूली टक्कर के बाद किया हमला
दीप नगर के रोहित साहनी समेत चार अन्य पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल इलाके में कार की मामूली टक्कर के बाद कार सवार युवकों ने एक सिख युवक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे बालों से पकड़ कर खींचा और उसकी जेब में रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। गांव बाजड़ा निवासी जतिंदर सिंह की शिकायत पर हैबोवाल के दीप नगर निवासी रोहित साहनी और चार अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जतिंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक दो दिन पहले वह अपनी कार में मुल्लांपुर में रहने वाली अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहा था। जब वह चंद्र नगर के पास पहुंचा तो आरोपी अपनी फार्च्यूनर कार में आ रहे थे। इसी दौरान उसकी गाड़ी की आरोपियों की गाड़ी से मामूली टक्कर हो गई। आरोपी गाड़ी से उतरे और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे बाल से पकड़ कर घसीटा और उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। मारपीट के बाद आरोपियों ने उसके पास रखी करीब 5200 रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। जांच अधिकारी कांस्टेबल प्रेम चंद ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।