फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बेरोजगारी से तंग युवकों ने शुरु कर दिया हेरोइन तस्करी का धंधा

बेरोजगारी से तंग युवकों ने शुरु कर दिया हेरोइन तस्करी का धंधा

Fri, 25 May 2018 10:01 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी से तंग युवकों ने शुरु कर दिया हेरोइन तस्करी का धंधा
काम नहीं मिला तो बन गए तस्कर
विज्ञापन

दो आरोपियोंसे पुलिस ने की साढ़े तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद
दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बेरोजगारी से परेशान दो युवकों ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी उस समय पुलिस के हाथ लग गए जब वह किसी को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। थाना डिविजन दो की पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों कसे पुलिस ने साढ़े तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ईसा नगरी निवासी रोहित और रोहित मसीह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना डिवीजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह की अगुवाई में टीम ने सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। दोनों आरोपी वहां से गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी को देखकर दोनों पीछे मुड़ गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि दोनों के पास कोई काम धंधा नहीं था। दोनों काम धंधे की तलाश में थे। उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जो नशा तस्करी का धंधा करता था। उसने दोनों को पैसे का लालच दिया और दिल्ली के एक तस्कर से हेरोइन की खेप लाकर उसे देने को कहा।
विज्ञापन

इस पर दोनों राजी हो गए। कुछ दिन पहले आरोपी दिल्ली से हेरोइन लाए और अपने आका को दे दी। अब दूसरी बार आरोपी दिल्ली से हेरोइन की खेप लाए औरपुलिस के हाथ चढ़ गए। इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उनका आका कौन है और वह दिल्ली में रहने वाले किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed