{"_id":"5a9d79664f1c1bb06f8b4e71","slug":"151520269670-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स बचाने के चक्कर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रिफाइनरी में आया ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्स बचाने के चक्कर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रिफाइनरी में आया ट्रक
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स बचाने को ट्रक पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट
गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में सुरक्षा कर्मियों ने जांच के दौरान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
टैक्स बचाने के चक्कर में जिले के गांव फुलोखारी में स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पहुंचे एक ट्रक को सुरक्षा कर्मियों ने जांच के दौरान पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने ट्रक चालक निर्मल सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना रामां पुलिस ने रिफाइनरी के सुरक्षा शिफ्ट प्रभारी गौतम अग्रवाल की शिकायत पर आरोपी चालक निर्मल सिंह निवासी गुरदासपुर, गुरबखशीश सिंह निवासी भुच्चो और प्रितपाल सिंह निवासी रामपुरा फूल जिला बठिंडा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना रामां के एएसआई कृष्ण सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक निर्मल सिंह गाड़ी भरकर बठिंडा की रिफाइनरी में गत दिनों लाया था। वह ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आया था। रिफाइनरी के सुरक्षा कर्मी प्रभारी गौतम अग्रवाल को संदेह हुआ तो उन्होंने चैसिस व इंजन नंबर की जांच की। इस पर पता चला कि ट्रक पर फर्जी नंबर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी के सुरक्षा अफसर गौतम की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक व गुरबख्शीश व प्रितपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक चालक निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी ट्रक चालक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने अपनी असली नंबर की गाड़ी का टैक्स सरकार को भरा नहीं था। इसके चलते वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी को रिफाइनरी लेकर आया था ।