फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   डाक्टर पर लगाए मेयर से र्दुव्यवहार करने के आरोप

डाक्टर पर लगाए मेयर से र्दुव्यवहार करने के आरोप

Thu, 09 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर पर लगाए मेयर से र्दुव्यवहार करने के आरोप
‘मेयर होऊ अपने घरे, मैनू मिलना है तां कैबिन च आजा..
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप, घायल स्टूडेंट से मिलने पहुंचे मेयर से डॉक्टर ने किया दुर्व्यवहार
वाल्मीकि समुदाय व सफाई कर्मचारी यूनियन ने जताया रोष
डिप्टी कमिश्नर ने मांगी सिविल सर्जन से रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
बठिंडा मानसा नेशनल हाईवे पर स्थित सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर पर मेयर से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए है। मामले की शिकायत वीरवार को सफाई कर्मचारी यूनियन, सीवरेज बोर्ड यूनियन, वाल्मीकि समुदाय व भावाधस के लोगों ने प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर मेयर बलवंत राय नाथ के साथ दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मिनी सचिवालय में भारी संख्या में वाल्मीकि समुदाय व सफाई कर्मचारी यूनियन के लोग शामिल हुए। इस मौके उक्त लोगों ने दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बताया जाता है कि मामले में डीसी दीपर्वा लाकरा ने सिविल सर्जन से रिपोर्ट भी मांगी है।

इस मौके सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान विनोद कुमार माली, रघुवीर रवि भावाधस, मुकेश कुमार सारवान, पवन कुमार, हंसराज, सीवरेज बोर्ड प्रधान नेमचंद, दलवीर जस्सी, कुष्ण कुमार बिल्ली, विनोद कुमार मेट, पवन कुमार नाथ, दीपक कुमार नाथ के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। इन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में घायल विद्यार्थियों की मौत व घायलों का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे मेयर बलवंत राय नाथ से वहां तैनात डाक्टर ने कहा ‘मेयर होऊ अपने घरे, मैनू मिलना है तां कैबिन च आजा..’। शहर के मेयर बलवंत राय नाथ को कुछ ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार भुच्चो के पास फ्लाईओवर पर स्टूडेंट्स सीमेंट कंटेनर द्वारा कुचले जाने के बाद मेयर बलवंत राय नाथ ड्यूटी निभाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मृतक व घायलों के परिजनों से दुख सांझा किया। मेयर ने इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में एक युवक जिसका सिर फटा था, को बेड नहीं मिलने पर कारण पूछा तो उसने कहा कि उसके बेड पर एक महिला को लेटा दिया गया है, जब वह एक्स-रे कराने गया था। मेयर इस बाबत इमरजेंसी के डाक्टर से बात करके उन्हें अलग से बिस्तर आदि लगाने को कहना चाहते थे। बाद में मेयर को पूरी तरह इग्नोर करते हुए डॉक्टर ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। मेयर कहते हैं कि डाक्टर के इस रवैए से वह हैरान हैं। अगर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया तो आम आदमी के साथ भला डाक्टर कैसे बात करते हैं। इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन, सीवरेज बोर्ड, वाल्मीकि समुदाय व भावाधस के लोगों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने मेयर बलवंत राय नाथ के साथ दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह आने वाले दिनों में सिविल अस्पताल में गंदगी से भरी ट्राली अस्पताल परिसर में फेंककर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed