{"_id":"5cd84718bdec2207014a0614","slug":"141557677848-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
Mon, 13 May 2019 12:20 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गांव बुंगा साहिब के निकट शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। थाना कीरतपुर साहिब पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि फौज में नौकरी करने वाले पलविंद्र सिंह ने थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि वह छुट्टी के दौरान अपने गाव हरीपुर फूलड़े थाना नूरपुरबेदी आया है।
विज्ञापन
वह 11 मई को अपनी पत्नी ज्योति बाला, भाई नरेश कुमार, भाभी दीपिका, नीरजा के साथ शिमला गया था। शिमला लौट करीब रात 8:30 बजवह गांव बुंगा साहिब के निकट पहुंचा। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्विफ्टि कार में टक्कर मार दी। इससे कार सड़क से नीचे रेलवे ट्रैक के पास जाकर गिरी।
विज्ञापन
लोगों की मदद से कार में सवार पांचों लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां ज्योति बाला व नीरजा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और दीपिका व नरेश को पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन