{"_id":"5c5db889bdec22297827adfc","slug":"141549645961-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की साठ पेटी के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की साठ पेटी के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की साठ पेटी के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
बाहरी शहरों के ठेकों से सस्ते भाव में लाते थे शराब
फरार आरोपी की तलाश में जुटी है थाना डिविजन सात पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने पिछले 24 घंटे के दौरान महानगर के अलग अलग प्वाइंटों से साठ पेटी शराब बरामद की है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में दो मामले दर्ज कर लिए है।
पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक एसआई कश्मीर सिंह की अगवाई में पुलिस पार्टी ने ताजपुर रोड की संजय गांधी कालोनी में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मुंडियां कलां स्थित कुनाल एन्क्लेव निवासी नरिंदरजीत सिंह उर्फ नरिंदर और गुरु अर्जुन देव नगर निवासी हैप्पी अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को कार रोकने का इशारा किया तो आरोपियों नेकार भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की कार किसी तरह से रोक ली। इसी दौरान आरोपी हैप्पी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि नरिंदर को पुलिस ने काबू कर उसके कब्जे से चालीस पेटियां शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी शहर के बाहरी इलाकों के ठेकों से शराब लाकर महानगर में सप्लाई करते है। पुलिस आरोपी नरिंदर से पूछताछ कर उसके साथी हैप्पी का पता लगाने में जुटी है।
इसी तरह एंटी नारकोटिक्स विभाग की पुलिस ने गांव डेहलों के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गांव गुज्जरवाल निवासी गगन सिंह वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने गांव डेहलों के पास ही नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की गाड़ी से पुलिस ने बीस पेटी शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मजदूरी करता है। कमाई कम होने की वजह से आरोपी ने पिछले कुछ समय से शराब की तस्करी शुरू कर दी।